उत्तराखंड: मदरसों में नये सत्र से सिलेबस में हुए बदलाव, पढ़ाई जाएगी श्रीराम कथा, जानें

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड में अब उत्तराखंड वक्फ बोर्ड से संबद्ध मदरसों के लिए मार्च में शुरू होने वाले नये सत्र से सिलेबस में बदलाव किए गए हैं।

सिलेबस में होगा बदलाव

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस संबंध में वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष ने बताया कि नये सेशन में भगवान श्रीराम की कहानी को नए पाठ्यक्रम का हिस्सा बनाया जाएगा। बताया कि बच्चों को पैगंबर मोहम्मद के साथ-साथ भगवान राम के जीवन की कहानी भी पढ़ाई जाएगी। आधुनिक पाठ्यक्रम शुरू में देहरादून, हरिद्वार, उधम सिंह नगर और नैनीताल जिलों के मदरसों में शुरू किया जाएगा। रिपोर्ट्स के मुताबिक वक्फ बोर्ड के अंतर्गत 117 मदरसे हैं जिनके पाठ्यक्रम में अब भगवान राम के जीवन के बारे में भी चैप्टर शामिल किया जाएगा।