हल्द्वानी से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड बेरोजगार संघ की ओर से उत्तराखंड सरकार में होने वाली भर्तियों में दोबारा घोटाले और भ्रष्टाचार होने की बात कहते हुए सीबीआई जांच कराने की मांग की है।
इन भर्तियों पर खड़े किए सवाल
इस संबंध में संगठन के अध्यक्ष बॉबी पवार ने समूह ग की होने वाली भर्ती और अनुदेशक भर्ती को लेकर सवाल खड़े किए हैं। उन्होंने बताया कि अनुदेशक भर्ती में तमाम फर्जी अनुभव प्रमाणपत्र वालों को नियुक्ति दी गई है। साथ ही बतया की जारी हुए विज्ञापन में लिखी आवेदन की तीसरी शर्त ने उत्तराखंड के युवाओं के अधिकारों पर डाका डाला है। इस शर्त में स्थानीय निवास और मूल निवास प्रमाण पत्र होने की बाध्यता को खत्म करते हुए केवल उत्तराखंड बोर्ड से हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षा उत्तीर्ण होने की छूट दे दी गई है।
की यह मांग
जिस पर सभी भर्तियों की सीबीआई जांच कराने और दरोगा भर्ती से इसकी शुरुआत करने की मांग की है।