अल्मोड़ा: स्प्रिंगडेल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल में आयोजित हुआ ग्रेजुएशन समारोह, 38 विद्यार्थियों ने किया ग्रेजुएट

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा के स्प्रिगडेल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल में आज ग्रेजुएशन समारोह का आयोजन किया गया।

ग्रेजुएशन समारोह

जिसमें 38 विद्यार्थियों ने सफलतापूर्वक ग्रेजुएट किया। यह समारोह सुबह 11बजे से 1 बजे तक विद्यालय के परिसर में आयोजित किया गया। इस समारोह में विद्यालय की प्रमुख ज्योत्सना सोहनलाल मुख्य अतिथियों के साथ मौजूद रहीं। ग्रेजुएशन समारोह के दौरान, प्रमुख अतिथियों ने विद्यार्थियों को मेडल्स और ट्रॉफीज प्रदान किए, जोकि उनके शैक्षिक उत्कृष्टता और प्रयासों को प्रतिष्ठित करते हैं। इस अवसर पर, विद्यालय की प्रधानाचार्य ने भी विद्यार्थियों को उनके भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी और उनके सफलताओं के लिए उन्हें प्रशंसा की।