उत्तराखंड: शादी समारोह में अंग्रेजी शराब व बीयर बेचने पर रहेगा प्रतिबंध, उल्लंघन करने वालों की खैर नहीं

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड के चकराता में जौनसार बावर के कालसी में नशे के विरोध में महापंचायत हुई। इसके बाद अब ग्राम स्तरों पर भी नशे के विरुद्ध पंचायते हो रही है।

ग्रामीणों को मानने होंगे नियम

जिस पर शुक्रवार देर रात ग्राम पंचायत बुरास्वा अंन्तर्गत तीन मजरों बंगोती, बन्दराह, टिमरा के ग्रामवासियों की खुली बैठक हुई। मिली जानकारी के अनुसार कहा गया कि शादी दावतों में अंग्रेजी शराब व बीयर पूर्ण रूप से बंद रहेगी। इसके अलावा फेरी वालों का गांव में प्रवेश करना वर्जित होगा। बाहरी व्यक्ति को गांव में व्यापार की अनुमति भी नहीं होगी। साथ ही नशा भांग, चरस, स्मैक आदि पीने वाले पर पूरी पाबंदी लगाई गई है। इसके अलावा बेचने पर भी पाबंदी है।

करना होगा सूचित

कहा कि इन नियमों को कड़ाई से ग्रामीणों को पालन करने होंगे। उल्लंघन करने वाले दोषी व्यक्ति का नाम, अन्य व्यक्ति द्वारा ग्राम स्याणा व ग्राम प्रधान को सूचित करने वाले को 11 सौ रुपये इनाम दिया जाएगा।