बागेश्वर से जुड़ी खबर सामने आई है। बागेश्वर जिले में राजकीय प्राथमिक विद्यालय धपोलासेरा में स्थानांतरित होकर आए शिक्षक को पूर्व विद्यालय से कार्यमुक्त नहीं किए जाने पर अभिभावकों ने नाराजगी जताते हुए डीईओ कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया।
कहीं यह बात
साथ ही ज्ञापन दिया। जिसमें कहा कि वर्तमान में विद्यालय की छात्रसंख्या 19 है। स्कूल 2020 से एकल शिक्षक के भरोसे चल रहा है। एक जुलाई 2023 को स्कूल में कपकोट के राप्रावि जुबरा से शिक्षक स्थानांतरित होकर आए थे। उन्होंने कार्यभार भी ग्रहण कर लिया था, लेकिन जुबरा भी एकल विद्यालय होने के चलते उन्हें वहीं अटैच कर दिया गया। जिस पर शिक्षक की तैनाती की मांग की।
यह लोग रहें मौजूद
इस मौके पर जिपं सदस्य गोपा धपोला, रंजना देवी, तारा नगरकोटी, कविता देवी, निर्मला देवी, बलवंत राम, दीपक सिंह, लक्ष्मण सिंह आदि लोग मौजूद रहें।