बागेश्वर से जुड़ी खबर सामने आई है। बागेश्वर में एसएसबी के प्रशिक्षित स्वयंसेवकों (गुरिल्ला) ने बल में समायोजन की मांग की है।
बल में समायोजन की मांग
जिस पर मांग को लेकर सोमवार को नुमाइशखेत मैदान में उन्होंने प्रदर्शन किया। उन्होंने हाईकोर्ट के आदेश और सत्यापन के बाद भी बल में समायोजित करने और पेंशन देने का निर्णय न लेने पर नाराजगी जताई। कहा कि पूर्वोत्तर राज्य में वर्ष 2001 में गुरिल्लों का समायोजन कर दिया गया था। कहा कि उम्रदराज गुरिल्लों को पेंशन देनी चाहिए। जिसकी मांग की है।
यह लोग रहें मौजूद
इस मौके पर संगठन के संरक्षक विशन दत्त भट्ट, दिनेश लोहनी, बसंत बल्लभ पांडे, भागीरथी देवी, द्रौपदी देवी, गोपुली देवी, देवकी देवी, सुंदर राम, जोगा राम आदि लोग मौजूद रहें।