उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड के देहरादून से जुड़ी जरूरी खबर है। आमजन की सुरक्षा के दृष्टिगत आज से कुछ बदलाव हुए हैं।
जरूरी बदलाव
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक आज से घंटाघर और परेड ग्राउंड के आसपास के क्षेत्र में जीपीएस के बिना यात्री वाहनों की आवाजाही नहीं होगी। इस संबंध में संभागीय परिवहन प्राधिकरण (आरटीए) के सचिव/आरटीओ सुनील शर्मा ने बताया कि आज से यहां वहीं यात्री वाहन संचालित होंगे, जिनमें जीपीएस लगा होगा। वाहन संचालकों को जीपीएस लगाने के लिए आरटीए ने 15 फरवरी तक की छूट दी थी, जो समाप्त हो गई है। जिन वाहनों में जीपीएस नहीं लगा होगा, वह प्रतिबंधित क्षेत्र से बाहर संचालित हो सकेंगे।
न करें गलती
इसके अलावा नियम का उल्लंघन करने पर पहली बार कंट्रोल रूम से वाहन संचालक को चेतावनी दी जाएगी। दूसरी बार नियमों का उल्लंघन करने पर परमिट जब्त कर आरटीए में सुनवाई की जाएगी और तीसरी बार नियम तोड़ा तो सीधे परमिट निरस्त की कार्रवाई की जाएगी।