हल्द्वानी से जुड़ी खबर सामने आई है। हल्द्वानी में बीते 08 फरवरी गुरूवार को भड़की हिंसा के बाद हालात तनावपूर्ण बनें हुए है। जिस पर 08 फरवरी से कर्फ्यू लगाया गया था। बनभूलपुरा के बाहरी इलाकों में कर्फ्यू हटाया गया था, लेकिन बनभूलपुरा में अब भी कर्फ्यू जारी है।
जारी किया आदेश
जिसके बाद अब इस कर्फ्यू में ढील दी गई है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक बनभूलपुरा बवाल के 10वें दिन जिला प्रशासन ने कर्फ्यू में ढील देकर बड़ी राहत दी है। बीते शुक्रवार देर रात को डीएम वंदना की ओर से आदेश जारी किया गया है। जिसमें कहा है कि अतिक्रमण मुक्त स्थल से 100 मीटर परिधि के बाहर थाना बनभूलपुरा क्षेत्र के गौजाजाली, रेलवे बाजार, एफसीआइ गोदाम परिसर में सुबह छह से रात आठ बजे तक किसी तरह का प्रतिबंध नहीं रहेगा। शेष बनभूलपुरा क्षेत्र में सुबह छह से शाम पांच बजे तक की ही छूट रहेगी।इसके बाद नाइट कर्फ्यू रहेगा। कहा कि कर्फ्यू ग्रस्त क्षेत्र सीमित आवागमन होगा लेकिन बाहर से आने और बाहर जाने की अनुमति नहीं होगी। बोर्ड परीक्षार्थियों, विश्वविद्यालय के परीक्षार्थियों को प्रवेश पत्र दिखाने के बाद आवागमन की अनुमति प्रदान कर दी जाएगी।