उत्तराखंड मौसम अपडेट: फिर बदलेगा मौसम, भारी बर्फबारी का अलर्ट, बढ़ सकती है ठंड

फरवरी का महीना है। मौसम में बदलाव जारी है। सुबह शाम ठिठुरन हो रहीं हैं। दोपहर में खिलखिलाती धूप खिल रहीं हैं।

उत्तराखंड में आज का मौसम

फरवरी में दूसरी बार मौसम बदलने जा रहा है। एक नया पश्चिमी विक्षोभ आज 18 फरवरी को गति पकड़ेगा, जबकि 19 फरवरी को चक्रवाती परिसंचरण के शीर्ष पर रहने की संभावना है। इसकी वजह से उत्तराखंड में वर्षा व हिमपात देखने को मिलेगा। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से आज 18-19 फरवरी को भारी बारिश-बर्फबारी की संभावना है। आज 18 फरवरी को उत्तरकाशी, चमोली और पिथौरागढ़ में बिजली चमकने के साथ हल्की बारिश हो सकती है। मौसम विज्ञानियों की मानें तो हिमपात के पहले दौर की तरह ही इस बार भी उत्तराखंड के मध्य व ऊंचाई वाले इलाकों में वर्षा व हिमपात देखने को मिल सकता है।

अल्मोड़ा का आज का मौसम

अल्मोड़ा में आज बादल छाए रहने के साथ हल्की बारिश के आसार हैं। सुबह-शाम तेजी से ठिठुरन बढ़ गई है।