आज के समय में सोशल मीडिया का काफी महत्व बढ़ गया है। हर उम्र के लोग इसका इस्तेमाल करते हैं। इसमें एक प्लेटफार्म है यूट्यूब। जिसका बड़ी संख्या में लोग उपयोग करते हैं। यूट्यूब पर आने वाले गीत, फिल्म और कंटेंट को लोगों द्वारा काफी पसंद किया जाता है। इसी यूट्यूब प्लेटफार्म में पिछले कुछ महीनों से कुमाऊंनी गीत गुलाबी शरारा की धूम रही।
भारत में ही नहीं विदेश में भी थिरके लोग
जिसके बाद अचानक यह सुपरहिट कुमाऊंनी गीत यूट्यूब से हट गया है। जिससे फैंस काफी मायुस हुए। गुलाबी शरारा के लांच होने के बाद से लोगों के सिर चढ़कर बोल रहा था। इस गीत को यूट्यूब पर 140 मिलियन यानी 14 करोड़ व्यूज मिले। सोशल मीडिया रील्स हो या शॉट्स हर कोई इसी गाने में ठुमके लगा रहा था। इस सुपर ब्लॉकबस्टर गाने को सिर्फ भारत में ही नहीं दुनियाभर मे काफी पसंद किया गया।
इस वजह से डिलीट हुआ यह गीत
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कुमाऊंनी गायक इंदर आर्या के गाने गुलाबी शरारा पर एक कॉपीराइट स्ट्राईक आने से उनका ये सुपर हिट गाना यूट्यूब चैनल से हट गया है। दावा है कि इस गीत की धुन एक पुराने पहाड़ी गीत से मिलती जुलती है।