अल्मोड़ा: ब्लॉक स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन, क्वेटी की टीम विजेता व बीना की टीम रहीं उप विजेता

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा के धौलादेवी ब्लॉक के ग्राम क्वेटी में ब्लॉक स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

प्रतियोगिता का आयोजन

जिसमें नेहरू युवा केन्द्र अल्मोड़ा ( युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार ) के जिला युवा अधिकारी दिवाकर भाटी जी के तत्वाधान में दिनांक 22/02/2024 को यह प्रतियोगिता हुई। जिसमें क्वेटी की टीम विजेता तथा बीना की टीम उप विजेता रही।

यह रहें मुख्य अतिथि

इसस कार्यक्रम में अतिथि के रूप में ग्राम प्रधान दीवान व रमेश उपस्थित रहे। इस कार्यक्रम में धौलादेवी ब्लॉक के वॉलिंटियर विवेक सुयाल, सौम्या महरा भी उपस्थित रहे।