रामनगर: ढेला रेस्क्यू सेंटर में रखे गए दो बाघ होंगे शिफ्ट, भेजा जाएगा देहरादून

नैनीताल के रामनगर के कॉर्बेट टाइगर रिजर्व के ढेला रेस्क्यू सेंटर में दो बाघों को रखा गया है। जिनको देहरादून शिफ्ट किया जाएगा।

आज देहरादून जू की टीम पहुंचेगी रामनगर

मिली जानकारी के अनुसार बताया है कि चीफ वाइल्ड लाइफ वार्डन की अनुमति के बाद ढेला रेस्क्यू सेंटर में रखे गए दो बाघों को देहरादून स्थित जू भेजने की तैयारी चल रही है। आज रविवार को देहरादून जू की टीम रामनगर पहुंचेगी। जिसके बाद कल सोमवार को बाघ देहरादून भेजे जाएंगे।

कल भेजें जाएंगे देहरादून

दरअसल वर्तमान में बाघ के सभी बाड़े फुल गए हैं। ऐसे में ढेला रेस्क्यू सेंटर में इन वन्यजीवों के लिए जगह बनाना जरूरी है। जिसके बाद अब अनुमति के बाद दो बाघों को देहरादून भेजा जा रहा है।