उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड (यूपीसीएल) ने बिजली उपभोक्ताओं के लिए टोल फ्री नंबर जारी किया है।
24 घंटे कॉल सेंटर का संचालन
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक बिजली उपभोक्ताओं की समस्या के समाधान के लिए यह टोल फ्री नंबर शुरू हुआ है। जिसमें उपभोक्ताओं की शिकायत दर्ज करने की सुविधा शुरू की है। यूपीसीएल मुख्यालय में 24 घंटे कॉल सेंटर का संचालन हो रहा है।
देखें नंबर
इससे घर बैठे उपभोक्ताओं की बिजली संबंधित शिकायतों का समाधान किया जा रहा है। टोल फ्री नंबर 1912 है। इसके साथ ही स्वयं सेवा मोबाइल एप, यूपीसीएल की वेबसाइट (www.upcl.org), ई-मेल (customercare@upcl.org) भी है।