नैनीताल से जुड़ी खबर सामने आई है।नैनीताल के वरिष्ठ रंगकर्मी एवं प्रतिष्ठित रंग संस्था युगमंच के संस्थापक जहूर आलम को सम्मानित किया जाएगा।
राष्ट्रीय पुरस्कार संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक उनका वर्ष 2023 के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार के लिए चयन किया गया है। उन्हें यह पुरस्कार नाट्य विद्या में सर्वश्रेष्ठ निर्देशन के लिए दिया जा रहा है। इससे पूर्व भी उन्हें संगीत एवं कला के क्षेत्र में कई पुरस्कारों से सम्मानित किया गया है।
आगामी छह मार्च को मिलेगा सम्मान
यह पुरस्कार आगामी छह मार्च को दिल्ली के विश्राम भवन में राष्ट्रपति की ओर से दिया जाएगा। इस सम्मान में अंगवस्त्र, ताम्रपत्र एवं एक लाख रुपये की सम्मान राशि भेंट की जाएगी।