अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा जिले में नगरों से लेकर गांवों तक बंदरों का आतंक बना हुआ है। जिससे लोग काफी परेशान है।
बंदरों ने किया हमला
आते जाते और घरो में भी बंदरों के हमले की खबरें आए दिन सामने आती है। साथ ही गांवों में फसलों को नुकसान पंहुचा रहें हैं। वही अब गुरुवार सुबह नगर निवासी एक युवती पर बंदरों ने हमला कर दिया। मिली जानकारी के अनुसार कारखाना बाजार निवासी महक नूर (23) किसी कार्य से घर की छत पर गई थी। तभी बंदरों के झुंड ने उस पर हमला बोल गया। जिससे युवती घबरा गई और सीढ़ियों से नीचे गिर गई। जिसके बाद परिजन युवती को अस्पताल ले गए। जहां पैर में गहरी चोट बताई जा रही है। वहीं लोगों ने विभाग से बंदरों से निजात दिलाने की मांग की है।