अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में रविवार को कुमाऊं वन श्रमिक संघ की बैठक आयोजित हुई।
पदाधिकारियों का चुनाव
यह बैठक मृग विहार चिंतन सभागार में आयोजित हुई। जिसमें केंद्र रानीखेत के पदाधिकारियों का चुनाव भी हुआ। इसमें कुमाऊं वन श्रमिक संघ रानीखेत केंद्र का उत्तम सिंह को अध्यक्ष, महेश चंद्र को उपाध्यक्ष, शिवराज सिंह को कोषाध्यक्ष, महेश सिंह मेहरा को महामंत्री, खीलानंद भट्ट व मोहन जोशी को संगठन मंत्री चुना गया।
वेतन देने की मांग
बैठक में सदस्यों ने श्रमिकों को लंबे समय से वेतन नहीं मिलने पर आक्रोश जताया। कहा कि वेतन नहीं मिलने से श्रमिकों की आजीविका भी प्रभावित हो रही है। जिस पर सदस्यों ने जिन-जिन श्रमिकों को वेतन नहीं दिया गया है। उन्हें वेतन देने की मांग की।
यह लोग रहें मौजूद
इस मौके पर वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी महेंद्र सिंह बिष्ट, प्रताप सिंह आदि मौजूद रहे।