बागेश्वर से जुड़ी खबर सामने आई है। बागेश्वर के कपकोट में पिंडर घाटी के किलपारा गांव में स्थित भगवान अलखनाथ के मंदिर का सौंदर्यीकरण का कार्य शुरू हो गया है।
पचास लाख रुपये की लागत से होगा सौंदर्यीकरण
मिली जानकारी के अनुसार जिसमें क्षेत्रीय विधायक सुरेश गढ़िया ने कुछ दिनों पहल मंदिर के सौंदर्यीकरण कार्य का भूमिपूजन कर शुभांरभ किया। बताया कि भगवान अलखनाथ के मंदिर का पचास लाख रुपये की लागत से सौंदर्यीकरण किया जाएगा।