अल्मोड़ा: महाशिवरात्रि के अवसर पर हरिद्वार से पग यात्रा करते हुए आए कावड़ियों का ढोल नगाड़े के साथ हुआ स्वागत

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल जिला कार्यकारणी एवं नगर कार्यकारणी की ओर से आज महा शिवरात्रि के अवसर पर हरिद्वार से पग यात्रा करते हुए कावड़ियों का ढोल नगाड़े बजाकर स्वागत समारोह किया गया।

किया स्वागत

इस मौके पर देवभूमि उद्योग नगर व्यापार मंडल अल्मोड़ा के उपसचिव अमन टकवाल द्वारा स्वागत किया गया और साथ ही साथ शिखर तिराहे पर ढोल नगाड़ो के साथ मिठाई वितरित भी की गई। उसके बाद यात्रा नंदा देवी प्रांगण में जाकर संपन्न की गई