उत्तराखंड: महिलाओं की अदम्य आत्मशक्ति व जंगल के अलौकिक संबंध की मनोरम कहानी है “वीमेन ऑफ मुनस्यारी”

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड में 08 मार्च अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर प्रसिद्ध फिल्मकार भारतबाला की फिल्म वीमेन ऑफ मुनस्यारी रिलीज हुई है।

नारीत्व और प्रकृति की अद्भुत सुंदरता की एकता को अनावृत्त करती एक हृदयस्पर्शी कहानी

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस फिल्म में मुनस्यारी की महिलाओं की अदम्य आत्मशक्ति और जंगल की दिव्य चेतना के मध्य एक अलौकिक संबंध की मनोरम कहानी को दर्शाया गया है। मुनस्यारी की महिलाओं के लिए मुनस्यारी के मनमोहक जंगल उनका मायका है। ये महिलाएं इन अलौकिक वनों की संरक्षकों के रूप में यहां विचरण करती हैं। इसमें नारीत्व और प्रकृति की अद्भुत सुंदरता की एकता को अनावृत्त करती एक हृदयस्पर्शी कहानी है।

कलाकारों ने किया अभिनय

फिल्म की निर्देशक रचिता गोरोवाला और क्रिएटर भारतबाला हैं। फिल्म में अभिनय करने वाले मुख्य कलाकार कमला पांडेय, बीना नितवाल, हीरा टोलिया, बसंती रावत, बीना वर्मा, और मलिका विर्दी हैं।