उत्तराखंड: सशक्त नारी सम्मान समारोह का आयोजन, विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने पर 13 महिलाएं हुई सम्मानित

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड के देहरादून में एक कार्यक्रम आयोजित हुआ। जो उत्तराखंड राज्य महिला आयोग की ओर से आयोजित हुआ।

13 महिलाओं को किया सम्मानित

मिली जानकारी के अनुसार अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में सशक्त नारी सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। जो मंगलवार को आईआरडीटी सभागार में आयोजित हुआ। इस कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य के साथ प्रसिद्धि पाने वाली 13 महिलाओं को सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम का उद्घाटन किया

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने वर्चुअल प्रतिभाग किया। कार्यक्रम का उद्घाटन विशिष्ट अतिथि कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कण्डवाल, राज्यमंत्री मधु भट्ट, राज्यमंत्री विनोद उनियाल, आशा नौटियाल, नेहा जोशी ने दीप प्रज्ज्वलन कर किया।