अल्मोड़ा: कांग्रेस पार्टी ने खोला चुनाव कार्यालय, प्रचार अभियान का किया शुभारंभ

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। आगामी लोकसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान हो चुका है वो इसके साथ ही तैयारियां भी शुरू हो गई है। अल्मोड़ा में कांग्रेस पार्टी ने मुख्यालय में चुनाव कार्यालय खोल दिया है।

एकजुट होकर लोकसभा चुनाव फतह करने का किया आह्वान

मंगलवार को चौघानपाटा स्थित चुनाव कार्यालय का शुभारंभ कांग्रेस प्रत्याशी प्रदीप टम्टा, जिलाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह भोज, विधायक मनोज तिवारी, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गोविंद सिंह कुंजवाल और निवर्तमान पालिकाध्यक्ष प्रकाश चंद्र जोशी ने किया। इसके साथ ही प्रचार अभियान का शुभारंभ भी किया। इस मौके पर पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी सौंपी गई। साथ ही 27 मार्च को नामांकन कराने पर सहमति बनी।

यह लोग रहें उपस्थित

यहां नगर अध्यक्ष तारा चंद्र जोशी, राधा बिष्ट, जया जोशी, दीपा साह, राधा टम्टा, शरद साह, हेम चन्द्र तिवारी, विक्रम बिष्ट, निर्मल रावत, विनोद वैष्णव, फैमिना खान, तारा तिवारी, तारा भंडारी, दीपक कुमार, रोहन कुमार, वैभव पांडे, शोभा जोशी, कार्तिक साह, विपुल कार्की, महिपाल सिंह, पंकज मौनी, अजीत चंद्र, एनडी पांडे, पूरण रौतेला, अंबीराम आर्य, हर्ष कनवाल, बसंत कनवाल, उमेद कनवाल, महेश चंद्र आर्य, मनोज सनवाल, रविंद्र कुमार टम्टा, सुंदर सिंह मेहता, अरविंद रौतेला, विनोद सिंह, कमल बिष्ट, भुवन अधिकारी, संजय दुर्गापाल, भुवन दोसाद, दीपक गोस्वामी, लीलाजोशी, जमन सिंह बिष्ट, कुंदन सिंह नेगी, मनोज बिष्ट, राहुल आर्य, कमलेश सिंह सुयाल, किशोर नयाल, परितोष जोशी, एके अवस्थी, लता तिवारी, दीवान सतवाल, भवन राम, पूरण सिंह बिष्ट, चंदन बोरा, चंदन बिष्ट, देवेंद्र सिंह कनवाल, घनश्याम गुरुरानी, अख्तर हुसैन, सुमित कुमार, नंदबल्लभ भट्ट, हरीश चंद्र जोशी, गोपाल चौहान, रमेश सिंह, सतीश पांडे, हेम चन्द्र पाठक, गोपाल सिंह कनवाल, जगदीश लाल, पूरण सिंह, आनंद सिंह बगड़वाल, केवल सती, पीतांबर पांडे, मोहन सिंह नगरकोटी, दीपक मलाडा, पूरन पांडे, पुष्कर सिंह बिष्ट, मनोज रावत, मंजू कांडपाल, बाल विक्रम सिंह रावत, अमित रावत, संदीप तड़ागी, रुचि कुटौला, वीरेंद्र सिंह बंगारी, रोहित रौतेला आदि लोग उपस्थित रहे।