IPL 2024: पंजाब किंग्स से भिड़ेगी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, देखें शेड्यूल

आज 25 मार्च 2024 है। आईपीएल का मेला शुरू हो गया है। दुनिया भर में आईपीएल के दीवाने हैं। इंडियन प्रीमियर लीग का 17वां सीजन शुरू हुआ है। बीसीसीआई ने लोकसभा चुनाव के चलते सिर्फ 21 दिन का शेड्यूल ही जारी किया गया है। 2024 का आईपीएल सीज़न 22 मार्च से शुरू होकर 29 मई को समाप्त होगा, जिसमें पूरे भारत में विभिन्न स्थानों पर 74 मैच खेले जाएंगे, जिसका समापन नरेंद्र मोदी स्टेडियम में ग्रैंड फिनाले के साथ होगा।

इन टीमों का होगा मुकाबला

आज 25 मार्च 2024 को एक एक मैच खेले जाने हैं। आज 25 मार्च 2024 को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम पंजाब किंग्स के बीच मैच बेंगलुरु में खेला जाएगा। ये मैच शाम को साढ़े सात बजे से स्टार्ट होगा और सात बजे टॉस होगा।

मैच का समय

मैच भारतीय समय के अनुसार आज शाम 7 बजकर 30 मिनट पर शुरू होंगे। टॉस का सिक्का आधे घंटे पहले उछाला जाएगा। वहीं, दिन के मैच 3 बजकर 30 मिनट पर शुरू होंगे।

कल जीते मुकाबले

रविवार को खेले गए पहले मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स के सामने लखनऊ सुपर जायंट्स को 20 रनों से हार का सामना करना पड़ा। इसके बाद दूसरे मैच में गुजरात टाइटंस के खिलाफ मुंबई इंडियंस को 6 विकेट से हार का सामना करना पड़ा।