बागेश्वर से जुड़ी खबर सामने आई है। बागेश्वर में सब्जी विक्रेता होली का त्योहार मनाने अपने गांव गए थे। तभी पीछे से चोरों ने घर में चोरी कर लाखों रूपये और कीमती सामान चुरा लिया।
घर से सामान चोरी
मिली जानकारी के अनुसार हरीश सिंह कोरंगा की पिंडारी मार्ग पर सब्जी की दुकान है। उन्होंने पुलिस को बताया कि होली का पर्व मनाने के लिए वह अपने गांव चले गए थे। वहीं मंगलवार दोपहर बाद पहुंचे तो दुकान की ऊपरी मंजिल पर बने कमरे की कुंडी टूटी मिली। कमरे के अंदर सारा सामान बिखरा था। कमरे से नौ लाख रुपये से अधिक की नकदी, लैपटॉप, कैमरा, मोबाइल, एटीएम कार्ड गायब था। पुलिस जांच में जुट गयी है।