क्रिकेट जगत से जुड़ी खबर सामने आई है। इन दिनों लोगों में आईपीएल का काफी क्रेज बना हुआ है। दुनिया भर में आईपीएल के दीवाने हैं। इंडियन प्रीमियर लीग का 17वां सीजन शुरू हुआ है। 2024 का आईपीएल सीज़न 22 मार्च से शुरू होकर 26 मई को समाप्त होगा। इस आईपीएल सीजन में क्रिकेटर विराट कोहली के नाम एक खास रिकॉर्ड दर्ज हो गया है।
विराट कोहली ने हासिल किया यह रिकॉर्ड

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक क्रिकेटर विराट कोहली ने आरसीबी बनाम एलएसजी आईपीएल 2024 मैच के दौरान एक रिकॉर्ड बनाया है। आरसीबी के बल्लेबाज विराट कोहली बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम या किसी एक स्थान पर 100 टी20 मैच खेलने वाले पहले भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं। इसकी जानकारी आरसीबी ने अपने आधिकारिक ‘एक्स’ हैंडल पर एक पोस्ट शेयर कर दी है।