👉 देश-विदेश की खबर
🔹आपात स्थिति में आपूर्ति दिक्कतों से उत्पन्न चुनौतियों से निपटने के लिए भारत कच्चे तेल का अपना पहला वाणिज्यिक रणनीतिक भंडारण बनाएगा।
🔸 Chhattisgarh: कोबरा कमांडोज ने बस्तर में डाला घेरा, नक्सलियों की गुरिल्ला आर्मी के 13 लड़ाके ढेर
🔹ताइवान में आए शक्तिशाली भूकंप के बाद 70 मजदूर दो कोयला खदानों में फंसे, सूचना ने मचाई खलबली
🔸दुनिया के सबसे उम्रदराज व्यक्ति की मौत हो गई है। गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स की तरफ से साल 2022 में दुनिया के सबसे बुजुर्ग व्यक्ति के रूप में वेनेजुएला के जुआन विसेंट पेरेज मोरा की पहचान की गई थी।
🔹 फोर्ब्स द्वारा दुनिया के अरबतियों की साल 2024 की लिस्ट जारी की गई है। पिछले साल जहां इस सूची में 169 भारतीय थे, अब इसमें 200 भारतियों के नाम जुड़ चुके हैं।
🔸केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा या सीटीईटी 2024 के लिए ctet.nic.in पर 5 अप्रैल तक अपना फॉर्म जमा कर सकते हैं।
🔹बहुजन समाज पार्टी ने बुधवार को लखनऊ लोकसभा सीट सहित 12 उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। पार्टी ने लखनऊ से सरवर मलिक को प्रत्याशी बनाया है।
🔸यूपी एसटीएफ (UP STF) की नोएडा यूनिट ने पेपर लीक मामले के मुख्य आरोपी राजीव नयन मिश्रा को गिरफ्तार किया है।
👉 उत्तराखंड की खबरें
🔸Uttarakhand News:विश्व प्रसिद्ध कॉर्बेट नेशनल पार्क में इस बार आय के सारे रिकॉर्ड टूट गए। वित्तीय वर्ष की समाप्ति तक कॉर्बेट पार्क को पिछले साल की तुलना में इस बार 10.32 करोड़ रुपये की अधिक आय पर्यटकों से हुई है।
🔹Uttarakhand News: उत्तराखंड लोक सेवा आयोग की प्रधानाचार्य परीक्षा-2024 के लिए अनिवार्य शैक्षिक अर्हता स्नातकोत्तर के अंतर्गत एमएड की उपाधि धारित करने वाले भी आवेदन कर सकेंगे।
🔸Uttarakhand News: पहले दिन गंगोत्री नेशनल पार्क क्षेत्र के सबसे ज्यादा पसंद किए जाने वाले गरतांग गली ट्रैक की सैर करने 60 पर्यटक पहुंचे।
🔹Uttarakhand news: विद्यालयी शिक्षा विभाग ने सीमित शिक्षक संख्या के बावजूद इस बार 15 दिन में उत्तराखंड बोर्ड परीक्षाओं का मूल्यांकन पूरा करने का लक्ष्य रखा है।
👉 खेल जगत की खबरें
🏏🏏 लखनऊ सुपर जाइंट्स को बीच आईपीएल में ही बड़ा झटका लगा है। टीम के तेज गेंदबाज शिवम मावी पूरे सीजन के लिए टीम से बाहर हो गए है।