उत्तराखंड: लोकसभा चुनाव 2024: यहां क्विज का दीजिये जवाब, पाइए इनाम

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। लोकसभा चुनाव होने वाले है। जिसको लेकर तैयारियां चल रही है। साथ ही मतदान के लिए जागरूक भी किया जा रहा है।

फेसबुक पर होगा क्विज प्रतियोगिता का आयोजन

अब इसी क्रम में मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय ने मतदाता जनजागरूकता के लिए खास पहल शुरू की है। यह पहल है क्विज प्रतियोगिता। जिसमें फेसबुक पर एक क्विज प्रतियोगिता आयोजित करने का निर्णय लिया है।

03 अप्रैल से 17 अप्रैल के बीच होगा आयोजन

मिली जानकारी के अनुसार इस संबंध में मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. बीवीआरसी पुरुषोत्तम ने बताया कि इस प्रतियोगिता का आयोजन 03 अप्रैल से 17 अप्रैल के बीच सीईओ उत्तराखंड के अधिकारिक फेसबुक पेज पर किया जाएगा। जिसमें प्रत्येक दिन प्रात 08 बजे निर्वाचन प्रक्रिया से संबंधित एक प्रश्न अपलोड किए जाएंगे। इसका उत्तर प्रतिभागी को कमेंट बॉक्स पर देना होगा।

मिलेगा यह पुरस्कार

जिसको बाद लकी ड्रा के माध्यम से पुरस्कार दिया जाएगा। जो प्रतिभागी अधिक से अधिक सवालों के जवाब देगा, उसे लकी ड्रॉ में उतनी नाम की एंट्री मिलेगी। बताया कि प्रथम पुरस्कार के रूप में पांच हजार, द्वितीय पुरस्कार के लिए दो हजार और तृतीय पुरस्कार के लिए एक हजार का गिफ्ट वाउचर प्रदान किया जाएगा।