उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। अप्रैल का महीना है। जिसमें नई कक्षाओं में इन दिनों प्रवेश प्रक्रिया चल रही है। वहीं इन दिनों कक्षा 01 में एडमिशन के लिए आयु में बदलाव किए गए थे। जिसमें पहली कक्षा में प्रवेश की उम्र सीमा छह वर्ष रखी है।
सप्ताह के भीतर मंजूरी मिलने की उम्मीद
इसी बीच इससे जुड़ी जरूरी खबर सामने आई है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक पहली कक्षा में प्रवेश की न्यूनतम आयु सीमा में बदलाव की तैयारी है। आयु सीमा पांच वर्ष करने की तैयारी है। इसके लिए शिक्षा विभाग के आयु में छूट देने संबंधी प्रस्ताव को सीएम पुष्कर सिंह धामी ने हरी झंडी दे दी है। सप्ताह के भीतर मंजूरी मिल जाने की उम्मीद है। प्रारंभिक शिक्षा निदेशक ने इसकी पुष्टि की है।
एक वर्ष के लिए होगी यह व्यवस्था
रिपोर्ट्स के मुताबिक इस नई व्यवस्था के लागू होने से नर्सरी, एलकेजी और यूकेजी कक्षा के बच्चों को कक्षा 01 में कम आयु में पास करने पर भी एडमिशन मिल जाएगा। यह व्यवस्था एक वर्ष के लिए है।