अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा जिले के ताकुला ब्लॉक के ग्रांम पनेर गांव में अनीता लोहनी और ललित मोहन लोहनी के सफल प्रयास से पनेरगांव गुलाबों से गुलज़ार हो गया।
स्वरोजगार को अपनाकर कायम की मिसाल
अनीता लोहनी राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत भागीरथी स्वयं सहायता समूह की सदस्य है और इन्होंने अपने एक हेक्टेयर भूमि पर डैमसक गुलाब का उत्पादन कर स्वरोजगार को अपनाकर एक मिसाल कायम की है। अनीता लोहनी भागीरथी स्वयं सहायता समूह की सदस्य है। इससे जुड़कर इनको बहुत फायदा हुआ व बहुत मदद मिली।
देश विदेश में भी डिमांड
बताया कि डैमसक गुलाब से यह गुलाब जल बनाती है और इसकी देश-विदेश में डिमांड है। आजकल किसी भी पारंपरिक खेती में जंगली जानवरों का बहुत नुकसान हो रहा है परंतु इस विकट समस्या को देखकर सगंध पौधा केंद्र cap सैलाकुई देहरादून ने पहाड़ों के लिए डैमसक गुलाब रोजमेरी व तेजपत्ता के कृषिकरण का सुझाव दिया क्योंकि इस फसलों पर जंगली जानवरों का कोई प्रभाव नहीं पड़ता इस फसलों को देखकर उत्तराखंड के अनेकों किसान सगंध फसलों की खेती के लिए आगे बढ़ रहे हैं।