उत्तराखंड: पैराग्लाइडिंग एक्यूरेसी कप 2024 का हुआ आगाज, देश-विदेश के पैराग्लाइडर दिखाएंगे दमखम

उत्तराखंड पर्यटन विकास परिषद के तत्वावधान में टिहरी झील के निकटस्थ कोटी कालोनी ग्राउंड में पैराग्लाइडिंग एक्यूरेसी कप 2024 का आयोजन हो रहा है।

पैराग्लाइडिंग एक्यूरेसी कप 2024 का आयोजन

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक 22 से 25 अप्रैल तक टिहरी झील के निकटस्थ कोटी कालोनी ग्राउंड में पैराग्लाइडिंग एक्यूरेसी कप 2024 का आयोजन होगा। इसमें देश-विदेश के पैराग्लाइडर दमखम दिखाएंगे। इस प्रतियोगिता में देश के 15 राज्यों के 72 खिलाड़ी प्रतिभाग कर रहे हैं। उनमें 64 पुरुष और आठ महिला शामिल हैं। पैराग्लाइडिंग एक्यूरेसी प्रतियोगिता में विजेताओं को 1 लाख, 75 हजार और 50 हजार की प्राइज मनी से पुरस्कृत किया जाएगा।