उत्तराखंड मौसम अपडेट: पहाड़ों में मौसम में बदलाव के आसार, जानें अल्मोड़ा का हाल

अप्रैल का महीना है। मौसम में बदलाव होने लगा है। इसके साथ ही गर्मी बढ़ने लगी है।

उत्तराखंड में आज का मौसम

मौसम विज्ञान केंद्र ने देहरादून, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिले के कुछ इलाकों में तेज गर्जन के साथ हल्की बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। पश्चिमी विक्षोभ के चलते प्रदेशभर के मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है। आने वाले दिनों में मैदानी इलाकों में तापमान बढ़ने की संभावना है। ऊंचाई वाले इलाकों को मौसम बदलने से राहत रहेगी।

अल्मोड़ा का आज का मौसम

अल्मोड़ा में आज धूप खिलने के साथ हवाएँ चलने के आसार हैं। कुछ दिनों से मौसम में बदलाव जारी है।