अल्मोड़ा: मौसम में बदलाव, तेज धूप से सेहत पर पड़ रहा असर

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में पल पल मौसम में बदलाव हो रहा है। जिससे लोगों की सेहत पर भी असर पड़ रहा है। अस्पतालों में मरीजों की संख्या में भी इजाफा हो रहा है।

सिर दर्द और पेट दर्द के शिकार हो रहें लोग

मिली जानकारी के अनुसार तेज धूप और गर्म हवाओं के कारण लोग सिर दर्द और पेट दर्द से परेशान हो रहें हैं। शरीर में पानी की कमी से पेट के रोग और तेज धूप के कारण सिर दर्द की समस्या बढ़ रही है। ऐसे में अस्पतालों में मरीजों की संख्या में इजाफा हो रहा है। जानकारी के अनुसार जिला अस्पताल की ओपीडी में आने वाले 300 मरीजों में से 50 मरीज सिर और पेट दर्द के हैं। वही मेडिकल कॉलेज में भी रोजाना 20 से 25 मरीज इलाज को पंहुच रहें हैं।