अल्मोड़ा: Bag Free Day: आज बिना बस्ते के स्कूल आए विद्यार्थी, विभिन्न कार्यक्रम हुए आयोजित

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में आज दिनांक 27/04/2024 को प्रथम बस्ता रहित दिवस के उपलक्ष्य पर रा०इ०का० हवालबाग में SCERT द्वारा निर्धारित विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।

राबोटिक्स मशीनिंग, आर्टिफिशियल इनटेलीजेन्स समेत दी इनकी जानकारी

इस कार्यक्रम का शुभारम्भ प्रधानाचार्य डा० कपिल नयाल द्वारा किया गया उनके द्वारा इस कार्यक्रम की उपयोगिता पर विस्तृत प्रकाश डाला गया। इस कार्यक्रम में छात्र छात्राओं को विविध जानकारियां दी गयी। जैसे राबोटिक्स मशीनिंग, आर्टिफिशियल इनटेलीजेन्स, स्वास्थ, कृषि बागवानी, एपण निर्माण कला, बढईगिरी, शिलाई मशीन व वस्त्रों के सिलाई कढ़ाई, स्थानिय संसाधनों से सौन्दर्य प्रसाधनों का निर्माण, पशुधन विकास, पर्यटन, साहसिक पर्यटन व रोजगार आदि की विस्तृत जानकारी दी गयी दी गयी।

दी विविध गतिविधियों की जानकारी

जानकारियों के आधार पर छात्र छात्राओं ने विविध गतिविधियों जैसे मिट्टी के बर्तन बनाना एपण कला वृक्षारोपण, सौन्दर्य प्रसाधनों का निर्माण की गतिविधियां में बढे हर्षोल्लास के साथ भाग लिया। कार्यक्रम का संचालन संजय पाण्डे ने किया।

बढ़ चढ़कर किया प्रतिभाग

उक्त कार्यक्रम में सभी उपस्थित शिक्षक-शिक्षिकायें व छात्र छात्राओं ने बड़े हर्षोल्लास के साथ प्रतिभाग किया।