अल्मोड़ा: सेवानिवृत्त हो रहे हे0कानि0 ईश्वरी राम‌ को दी गई ससम्मान भावभीनी विदाई, किया सम्मानित

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। आज दिनांक- 30.04.2024 को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा के निर्देशन में सीओ अल्मोड़ा विमल प्रसाद,  द्वारा पुलिस अधिकारी/कर्मचारीगण व सेवानिवृत्त हो रहे पुलिस कर्मी के परिजनों की उपस्थिति में हे0कानि0 ईश्वरी राम‌ के पुलिस विभाग से सेवानिवृत्ति के अवसर पर पुलिस लाईन अल्मोड़ा के सभागार में विदाई समारोह का आयोजन किया गया।
      
सेवाकाल के अनुभव किए साझा

पुलिस विभाग से सेवानिवृत्त हो रहे हे0कानि0 द्वारा अपने सेवाकाल के अनुभवों को उपस्थित सभी अधिकारियों व कर्मचारियों से साझा किया तथा पुलिस विभाग में सेवा करना अपना सौभाग्य बताते हुए सभी अधिकारियों/कर्मचारियों को अपने कर्तव्यों का निर्वहन पूर्ण ईमानदारी, कर्तव्यनिष्ठा एवं मेहनत लगन से करते हुए हमेशा अपने उच्चाधिकारियों के आदेश-निर्देशों का पालन करने हेतु प्रेरित किया गया।
      
किया सम्मानित

विमल प्रसाद , सीओ अल्मोड़ा द्वारा सेवानिवृत्त हो रहे हे0कानि0 को पुलिस विभाग में नियुक्त रहते हुए उनके अनुशासन, कर्तव्यनिष्ठा, मेहनत, लगन व ईमानदारी से किये गये कार्यो की सराहना की गयी और सेवानिवृत्त जीवन में अपने स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखने व अपने परिवार को समय देने हेतु प्रेरित किया गया। इसके उपरान्त उनको फूल माला पहनाकर, शाँल ओढ़ाकर, प्रशस्ति पत्र व उपहार भेंट कर सम्मानित किया गया।
       
दी शुभकामनाएं

हे0कानि0 को सेवानिवृत्त जीवन परिवार के साथ सुखद, शान्तिमय, स्वस्थ्य एवं दीर्घायु हो शुभकामनाएं देते हुए भावभीनी विदाई दी गयी और अपेक्षा की गयी कि भविष्य में भी हमेशा अपने को पुलिस परिवार का अभिन्न अंग मानकर अपना अनुभव व सहयोग पुलिस विभाग को प्रदान करते रहेंगे।
      
इतने वर्ष दी सेवाएं

हे0कानि0 द्वारा पुलिस विभाग में अपने कार्यकाल के दौरान जनपद पिथौरागढ़, उधमसिंहनगर, चम्पावत एव अल्मोड़ा में नियुक्त रहकर 33 वर्ष, 10 माह, 15 दिवस की दीर्घकालीन सेवा प्रदान की गयी।