जाॅब अलर्ट: ग्रेजुएट युवाओं के लिए यहां निकली भर्ती, देखें जरूरी डिटेल्स

नौकरी का सपना देख रहें युवाओं के लिए जरूरी खबर सामने आई है। सेंट्रल ग्लास एंड सिरेमिक रिसर्च इंस्टीट्यूट ने गैर तकनीकी श्रेणी में अपरेंटिस पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए हैं।

इतने पदों पर होगी भर्ती

इस भर्ती अभियान के तहत अनुशासन कार्यालय सहायक/आधुनिक कार्यालय प्रबंधन के तहत गैर-तकनीकी श्रेणी में अपरेंटिस की कुल 25 रिक्तियों को भरा जाएगा। इस भर्ती के लिए किसी भी मान्यता प्राप्त संस्थान से अंग्रेजी, हिंदी, अर्थशास्त्र, इतिहास, समाजशास्त्र, राजनीति विज्ञान, भूगोल, समाजशास्त्र में बीए की डिग्री प्राप्त करने वाले उम्मीदवार आवेदन करने के पात्र हैं। इसके साथ ही बीएससी, बीकॉम डिग्री वाले उम्मीदवार भी इस पद के लिए आवेदन कर सकते हैं।

देखें वेबसाइट

इसके लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है और आवेदन करने की आखिरी तारीख 15 मई है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट nats.education.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।