इतंजार होगा खत्म, इस दिन रिलीज होगी एनिमेटेड कार्टून ‘छोटा भीम’, भीम के रोल में नजर आएंगे उत्तराखंड के यज्ञ भसीन


फिल्म जगत से जुड़ी खबर सामने आई है। एनिमेटेड कार्टून ‘छोटा भीम’ बच्चों के बीच काफी लोकप्रिय है। इस कार्टून को काफी पसंद किया जाता है। जिसके बाद अब छोटे पर्दे पर धूम मचाने के बाद यह बड़े पर्दे पर खास अंदाज में दर्शकों का मनोरंजन करने आ रहा है।

31 मई 2024 को रिलीज होगी फिल्म

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक लाइव एक्शन फीचर फिल्म में अनुपम खेर, सुरभि तिवारी, यज्ञ भसीन से लेकर मकरंद देशपांडे जैसे सितारे नजर आएंगे। यह फिल्म पहले 24 मई को रिलीज होने वाली थी. लेकिन अब इसकी रिलीज डेट आगे बढ़ा दी गई है। यह फिल्म अब अपने निर्धारित रिलीज के एक हफ्ते बाद सिनेमाघरों में आएगी। फिल्म 31 मई को रिलीज होगी। फिल्म में ‘छोटा भीम’ का रोल यज्ञ भसीन ने निभाया किया है। वहीं, ‘चुटकी’ के रोल में आश्रिया मिश्रा, ‘टुनटुन मौसी’ के किरदार में ‘शगुन’ सीरियल से मशहूर हुईं सुरभि तिवारी नजर आई हैं। फिल्म का नाम ‘छोटा भीम एंड द कर्स ऑफ दमयन’ है। बच्चों के पसंदीदा किरदारों की ये कहानी अब सिल्वर स्क्रीन पर भी अपनी छाप छोड़ने को तैयार है।

मुख्य किरदार में दिखेंगे यज्ञ भसीन

वहीं पंगा समेत कई हिंदी फिल्मों में बेहतर अभिनय से दर्शकों का दिल जीतने वाले उत्तराखंड के बाल कलाकार यज्ञ भसीन अब बड़े पर्दे पर छोटे भीम के रूप में नजर आएंगे। हरिद्वार के लक्सर निवासी यज्ञ भसीन इसमें छोटा भीम के मुख्य किरदार में नजर आएंगे।