उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड वन विभाग में नये मुखिया के तौर पर सीनियर आईएफएस अधिकारी धनंजय मोहन ने बुधवार को अपना पदभार संभाला।
सीनियर आईएफएस अधिकारी धनंजय मोहन ने संभाला कार्यभार
उन्होंने मंत्री सुबोध उनियाल की मौजूदगी में अपना पदभार संभाला। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक भारत निर्वाचन आयोग से स्थायी तैनाती को लेकर अनुमति नहीं मिलने के कारण फिलहाल उन्हें प्रभारी हॉफ बनाया गया है।
फॉरेस्ट फायर बताई बड़ी चुनौती
अपना पदभार संभालने के बाद उन्होंने अपनी प्राथमिकताएं बताई। जिसमें उन्होंने फॉरेस्ट फायर को सबसे बड़ी चुनौती बताया। साथ ही उन्होंने मानव वन्यजीव संघर्ष की रोकथाम और कर्मचारियों की समस्याओं पर भी काम करने को लेकर अपनी बात कहीं। इसके अलावा भी उन्होंने अन्य बातों पर अपनी बात कही।