हल्द्वानी: राजकीय शिक्षक संघ नैनीताल की ब्लॉक कार्यकारिणी के इस बीच हो सकते हैं चुनाव, जानें

हल्द्वानी से जुड़ी खबर सामने आई है। राजकीय शिक्षक संघ नैनीताल की ब्लॉक कार्यकारिणियों का कार्यकाल समाप्त होने वाला है।

चुनाव 20 से 24 मई के बीच कराए जाने की संभावना

मिली जानकारी के अनुसार इनका कार्यकाल इसी महीने समाप्त हो रहा है। जिसके बाद अब नई कार्यकारिणी के चुनाव होंगे। जानकारी सामने आई है कि चुनाव 20 से 24 मई के बीच कराए जा सकते हैं। बताया है कि ब्लॉक कार्यकारिणियों के चुनाव के प्रस्ताव को प्रांतीय कार्यकारिणी की हरी झंडी मिलने के बाद मुख्य शिक्षा अधिकारी नैनीताल को भी भेजा जाएगा।