अल्मोड़ा में वनाग्नि की घटनाएं सामने आ रही है। जो बड़ा चिंता का विषय है। जंगलों में बढ़ती आग की घटनाऐ वनो को काफी नुकसान पंहुचा रहीं है। साथ पर्यावरण भी बिगड़ रहा है।
जंगल में लगी आग
अल्मोड़ा में बीते दिनों हुई वनाग्नि की घटना में चार लोगों की मौत हो गई। वहीं आज भी अल्मोड़ा में जंगल भीषण वनाग्नि की खबर सामने आई। जानकारी के अनुसार आज रविवार को अल्मोड़ा जिले के द्वाराहाट क्षेत्र में स्थित दूनागिरी मंदिर में अचानक जंगल में आग लग गयी। मंदिर के प्रवेश द्वार और अन्य स्थानों पर आग की लपटें पहुंची तो वहां मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया।जिसके बाद लोगों ने भागकर अपनी जान बचाई। वहीं उच्च अधिकारी मौके पर पंहचे। आग पर अभी काबू पाया जा रहा है।