उत्तराखंड: कल खुलेंगे विश्व प्रसिद्ध बदरीनाथ धाम के कपाट, पहली बार होगा यह खास

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड में स्थित चारधाम की देश दुनिया में खास प्रसिद्धि है। वहीं बीते कल 10 मई को केदारनाथ धाम, गंगोत्री धाम और यमनोत्री धाम के कपाट खोल दिए गए हैं, जिसके साथ ही चारधाम यात्रा का भी आगाज हो गया है।

कल खुलेंगे बदरीनाथ धाम के कपाट

वहीं कल 12 मई को विधि विधान के साथ बदरीनाथ धाम के भी कपाट खोले जाएंगे। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस बार बदरीनाथ धाम के कपाट खुलने के मौके पर सेना की बैंड धुनों के साथ ही पहली बार उत्तराखंड होमगार्ड विभाग के मस्कबाजे की धुन भी श्रद्धालुओं को सुनाई देगी।

मस्क बाजा की प्रस्तुति

रिपोर्ट्स के मुताबिक बदरीनाथ धाम के कपाट खुलने के मौके पर टीम के प्रदर्शन की योजना बनाई है। साथ ही कपाट खुलने के साथ ही 12 से 14 मई तक धाम में मस्क बाजा की प्रस्तुति दी जाएगी।