बागेश्वर से जुड़ी खबर सामने आई है। मौसम में फिर बदलाव हुआ। बागेश्वर के गरुड़ में तहसील क्षेत्र में सोमवार की देर रात तेज आंधी के साथ बारिश हुई।
तूफान से उड़ी छत
इससे लोगों को गर्मी से तो राहत मिली। लेकिन तेज तूफान से दो लोगों के घरों की टिन की छत उड़ गई। आपदा विभाग से मिली जानकारी के अनुसार हंसी देवी पत्नी चंदन सिंह, निवासी कुलाऊ तथा चंदन राम पुत्र स्व गंगा राम निवासी हरीनगरी के मकानों की छत उड़ गई। इससे घर के अंदर रखा सामान भी भीग गया। जिसके बाद इन लोगों ने दूसरे के घरों में शरण लेकर रात बिताई।