अल्मोड़ा: आओ हम सब योग करें: योग प्रशिक्षक खुशबू तिवारी ने स्कूली बच्चों को कराया योगाभ्यास, बताए लाभ

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। आओ हम सब योग करें अभियान  सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय अल्मोड़ा द्वारा डॉक्टर नवीन भट्ट के संरक्षण में नियमित रूप से नि:शुल्क योग शिविर का आयोजन किया जा रहा है।

बड़ी संख्या में विद्यार्थी कर रहें प्रतिभाग

जिसमे योग प्रशिक्षक खुशबू तिवारी ने आज शुक्रवार को योग शिविर के चौथे दिन मिनेर्वा रेज़ चिल्ड्रन एकेडमी स्कूल में प्राणायाम, सूर्य नमस्कार, का अभ्यास कराया तथा इनके लाभ व सावधानियां के बारे में बताया। बताया इस योग शिविर में विद्यार्थी बढ़ चढ़कर भाग ले रहे हैं तथा स्कूल के प्राचार्य ने वर्तमान समय में योग की भूमिका पर अपने विचार रखते हुए छात्र-छात्राओं को योग की प्रति जागरूक किया। साथ ही स्कूल के शिक्षक व कर्मचारी भी कार्यक्रम की प्रशंसा कर रहे हैं व बता रहे हैं कि योग की प्रति ऐसे जागरूकता अभियान अति आवश्यक है। ऐसे कार्यक्रम समय समय पर होते रहने चाहिए।