अल्मोड़ा: खनन सामग्री रेता परिवहन करने पर पुलिस की कार्रवाई, वाहन डंपर किया सीज

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। देवेन्द्र पींचा, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा द्वारा समस्त थाना प्रभारियों को जनपद में आपराधिक गतिविधियों व अवैध खनन की रोकथाम हेतु अवैध खनिज सामग्री परिवहन करने वालों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए हैं।

   पुलिस की कार्यवाही

दिनांक- 25.05.2024 को थानाध्यक्ष धौलछीना सुशील कुमार के नेतृत्व में अपर उ0नि0 श्री जगदीश प्रसाद द्वारा पुलिस टीम के साथ चेकिंग के दौरान सेराघाट के पास वाहन डम्पर संख्या UK04-CC-8709 को रोककर चैक किया गया तो डम्पर में अवैध खनन सामग्री रेता भरा हुआ था, वाहन चालक मुकेश सिंह निवासी बेरीनाग खनन सामग्री के सम्बन्ध में कोई वैध कागजात प्रस्तुत नहीं कर पाया, जिस पर वाहन डम्पर को एमवी एक्ट के तहत सीज किया गया तथा अवैध खनन के सम्बन्ध में रिपोर्ट उपजिलाधिकारी अल्मोड़ा को प्रेषित की गई है।