अल्मोड़ा से जुड़ी दुखद खबर सामने आई है। अल्मोड़ा जिले के रानीखेत में आंधी तुफान ने भारी तबाही मचाई है।
तूफान से विशालकाय पेड़ गिरा
मिली जानकारी के अनुसार रानीखेत में आंधी तूफान से मची तबाही में आठ लोग घायल हो गये। दो गंभीर व एक की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार आज शनिवार दोपहर 1 बजकर 30 मिनट पर रानीखेत में उर्स मेला चल रहा था। इसी बीच अचानक तेज आंधी तूफान आ गया। जिससे आए तेज हवाओं के बीच कई दूकानों के टेंट उखड़ गए। साथ ही एक विशाल पेड़ गिरने से कई लोग उसके नीचे दब गए। इस हादसे में एक व्यक्ति की दर्दनाक मौत हो गई है। मृतक की पहचान 50 वर्षीय संजू देवल के रूप में हुई है। वहीं 08 लोग घायल हैं। जिनका राजकीय चिकित्सालय रानीखेत में उपचार चल रहा है।