नैनीताल से जुड़ी खबर सामने आई है। नैनीताल में क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन
जिसमें शहर के समीपवर्ती खुर्पाताल में डे-नाइट क्रिकेट प्रतियोगिता खेली गयी। इसके तहत मंगलवार को फाइनल मुकाबला खेला गया। जिसमें लेक ब्रिज चुंगी नैनीताल को पराजित कर खुर्पाताल इन ने ट्रॉफी जीती। खुर्पाताल होटल इन ने निर्धारित 20 ओवर में 181 रनों का लक्ष्य रखा। जवाब में लेक ब्रिज चुंगी 158 रन ही बना सकी।जिसके बाद मुख्य अतिथि पूर्व प्रधान गणेश सिंह ने विजेता टीम को ट्रॉफी प्रदान की।