09 जून: आज तीसरी बार पीएम पद की शपथ लेंगे नरेंद्र मोदी, सुरक्षा के है यह कड़े इंतजाम, एक क्लिक में देखिये

आज 09 जून है। आज नरेंद्र मोदी का शपथ ग्रहण समारोह है। आज नरेंद्र मोदी तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ लेंगे।

आज शपथ ग्रहण समारोह

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में एनडीए सरकार का तीसरा शपथ ग्रहण समारोह है। एनडीए संसदीय दल के नेता के तौर पर नरेंद्र मोदी आज रविवार को शाम 7:15 बजे राष्ट्रपति भवन में प्रधानमंत्री पद की शपथ लेंगे‌। उन्हें राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू नरेंद्र मोदी को पीएम पद की शपथ दिलाएंगी। उनके साथ ही उनके कई मंत्रियों के भी पद और गोपनीयता की शपथ लेने की संभावना है।

9 और 10 जून को धारा 144 लागू रहेगी

रिपोर्ट्स के मुताबिक शपथ ग्रहण समारोह के लिए दिल्ली में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। राष्ट्रपति भवन की सुरक्षा के लिए अर्धसैनिक बलों की पांच कंपनी, राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड (एनएसजी) कमांडो, ड्रोन और ‘स्नाइपर’ को तैनात किया गया है। दिल्ली पुलिस ने राजधानी को पहले से ही नो फ्लाइंग जोन घोषित कर रखा है। यह बैन 9 से 11 जून तक लागू रहेगा। आज पीएम नरेंद्र मोदी के शपथ ग्रहण समारोह में बांग्लादेश, श्रीलंका, मालदीव, भूटान, नेपाल, मॉरीशस और सेशेल्स के शीर्ष नेताओं के शामिल होने की संभावना है। वहीं इस शपथ ग्रहण समारोह में उत्तराखंड के 350 नेता भी शामिल होंगे।