युवाओं के लिए जरूरी खबर सामने आई है। अग्निवीरभर्ती के इच्छुक उम्मीदवारों के लिए खबर है।
भर्ती रैली का आयोजन
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक उत्तर प्रदेश में इसी महीने से अग्निवीर भर्ती रैली का आयोजन होने वाला है। इसके लिए युवाओं को 24 जून को अयोध्या के डोगरा रेजिमेंटल सेंटर ग्राउंड पर पहुंचना होगा। प्रदेश के 13 जिलों की भर्ती रैली अयोध्या के डोगरा रेजिमेंटल सेंटर ग्राउंड पर होगी। इस भर्ती में अंबेडकर नगर, अमेठी, महाराजगंज, अयोध्या, बस्ती, कौशांबी, कुशीनगर, प्रयागराज, रायबरेली, प्रतापगढ़, सुल्तानपुर, संतकबीर नगर, सिद्धार्थ नगर से युवा प्रतिभाग करेंगे।
देखें पूरा कार्यक्रम
24 जून: अग्निवीर ट्रेड्समैन (10वीं और आठवीं पास) की श्रेणी के लिए सभी 13 जिलों की रैली होगी।
25 जून: अग्निवीर कार्यालय सहायक व एसकेटी अग्निवीर तकनीकी श्रेणी के लिए सभी 13 जिलों की रैली होगी।
26 जून: अम्बेडकर नगर, बस्ती और महराजगंज जिलों के लिए अग्निवीर जनरल ड्यूटी के लिए भर्ती रैली होगी।
27 जून: कुशीनगर, कौशांबी, संत कबीर नगर और सिद्धार्थ नगर जिलों के लिए अग्निवीर जनरल ड्यूटी की रैली होगी।
28 जून: सुल्तानपुर व प्रयागराज के लिए अग्निवीर जनरल ड्यूटी की श्रेणी की रैली होगी।
29 जून: प्रतापगढ़ व अमेठी के लिए अग्निवीर जनरल ड्यूटी की भर्ती रैली होगी।
30 जून: अयोध्या व रायबरेली जिलों के लिए अग्निवीर जनरल ड्यूटी की रैली होगी।
01 व 02 जुलाई: मेडिकल परीक्षण के लिए आरक्षित दिन।