बागेश्वर: अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक दिवस के उपलक्ष्य में कराई गई यह प्रतियोगिताएं, आज समापन समारोह में किया जाएगा सम्मानित

बागेश्वर से जुड़ी खबर सामने आई है। बागेश्वर में अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक दिवस के उपलक्ष्य में विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित हुई।

खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन

मिली जानकारी के अनुसार इसमें जिला स्तरीय खेलकूद के तहत ताइक्वांडो, हैंडबाल और बैडमिंटन प्रतियोगिता आयोजित हुई। जिसमें ताइक्वांडो प्रतियोगिता के बालिका वर्ग के अलग-अलग भार वर्ग में डॉली फर्स्वाण, लता कोरंगा, हर्षिता तिवारी, सुमन नेगी, अलीषा मनराल, रितिका बिष्ट विजेता रहीं। वहीं प्रतिज्ञा, प्रियंका कोरंगा, कंगना खड़ाई, स्नेहा धामी, ज्योति रावत, करुणा कार्की उपविजेता रहे। बालक वर्ग की हैंडबॉल प्रतियोगिता में राइंका बनलेख की ए टीम ने राइंका बनलेख की बी टीम को 10-07 के स्कोर से पराजित कर खिताब जीता। बैडमिंटन प्रतियोगिता में फाइनल की टीमें तय हो गई हैं। बालिका वर्ग के युगल का फाइनल मैच हिमांश-ज्योति और पूजा आर्या-निकिता की टीम के बीच होगा। पुरुष युगल का फाइनल मैच शंकर गढ़िया-करन और गर्वित लोहनी-विनोद दानू की टीम के बीच खेला जाएगा। मिश्रित युगल का फाइनल मैच भारत-निकिता और शुभम-ज्योति की टीम के बीच खेला जाएगा।

आज होगा समापन

विजेताओं को आज 23 जून को होने वाले समापन समारोह में सम्मानित किया जाएगा। समापन समारोह से पूर्व उत्तराखंड ओलंपिक एसोसिएशन नुमाइशखेत से स्टेडियम तक सद्भावना दौड़ का आयोजन करेगा।