नैनीताल: कार के ऊपर पहाड़ी से गिरा पत्थर, क्षतिग्रस्त

नैनीताल से जुड़ी खबर सामने आई है। नैनीताल को हल्द्वानी से जोड़ने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग 109 पर एक खड़ी कार में अचानक पत्थर गिर गया। जिससे कार क्षतिग्रस्त हो गई।

कार हुई क्षतिग्रस्त

मिली जानकारी के अनुसार यह घटना बीते शनिवार दोपहर की है। जब कूड़ा खड्ड से कुछ मीटर आगे सड़क किनारे खड़ी एक कार पर पहाड़ी से पत्थर गिर गया। जिससे कार क्षतिग्रस्त हो गई। गनीमत रहीं कि कार में तब कोई नहीं था।