नैनीताल जिले के रामनगर से जुड़ी दुखद खबर सामने आई है। रामनगर में भाई बहन को सांप ने डस लिया। जिसमें बहन की मौत हो गई। वही भाई का इलाज चल रहा है।
बहन की मौत
मिली जानकारी के अनुसार रामनगर के पार्वती कुंज पीरूमदारा में सांप ने एक ही परिवार के दो बच्चों को डस लिया। जानकारी के अनुसार पन्ना (मध्यप्रदेश) का राहुल परिवार के साथ 12 दिन पहले ही पीरूमदारा से यहां मजदूरी के लिए आया था। राहुल ने बताया कि बुधवार को वह, उसकी पत्नी और तीन बच्चे कमरे में सो रहे थे। तभी रात करीब 12 बजे बेटा देव (6) और बेटी नित्या (4) रोने लगे। जब देखा तो वहां पर सांप बैठा था। सांप ने दोनों बच्चों के हाथ पर डस रखा था। बच्चों को पहले रामनगर फिर हल्द्वानी एसटीएच लाया गया जहां डॉक्टर ने बच्ची को मृत घोषित कर दिया जबकि बच्चे का इलाज चल रहा है। जो आईसीयू में भर्ती है। उसकी हालत भी गंभीर बनी हुई है।