उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड के चमोली जिले के परमजीत बिष्ट ने जापान में आयोजित हुई एशियन वॉक रेस चैंपियनशिप के जरिये पेरिस ओलंपिक के लिए क्वालीफाई किया है।
चमोली जिले में खुशी की लहर
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक परमजीत बिष्ट इससे पहले भी कई मेडल जीत चुके हैं। उन्होंने दिल्ली में आयोजित पहले खेलो इंडिया गेम्स में 5 किमी वॉक रेस में गोल्ड मेडल जीता था। अब वह अगले महीने होने वाले पेरिस ओलंपिक में अपना दमखम दिखाएंगे। उनकी यह सफलता युवाओं के लिए एक खास संदेश देती है कि कड़ी मेहनत और समर्पण के साथ कोई भी अपने सपनों को साकार कर सकता है। उनकी इस उपलब्धि पर चमोली जिले में खुशी की लहर है। वर्तमान में परमजीत खेल कोटे से भारतीय नौसेना में अपनी सेवाएँ दे रहे हैं।